अद्धयात्म

गुरुवार की शाम को बुध होगा वक्री, ये मुहूर्त सफल बनाएंगे शुभ काम

panchang-55bf4efbd836c_l7 जनवरी 2016 को गुरुवार है। इस दिन शुभ वि.सं.: 2072, संवत्सर नाम: कीलक, अयन: उत्तर, शाके: 1937, हिजरी: 1437, मु. मास: रवि-उल-अव्वल-26, ऋतु: शिशिर, मास: पौष, पक्ष: कृष्ण है।
 
शुभ तिथि
द्वादशी भद्रा संज्ञक तिथि प्रात: 7.44 तक, तदुपरान्त त्रयोदशी जया संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। 
 
नक्षत्र
अनुराधा नक्षत्र प्रात: 8.57 तक, तदुपरान्त ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ हो जाएगा। 
 
योग
गंड नामक नैसर्गिक अशुभ योग सायं 4.57 तक तदुपरान्त वृद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग रहेगा। गंड योग की प्रथम छह घटी शुभ कार्यों में त्याज्य हैं।
 
विशिष्ट योग
सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग प्रात: 8.57 तक।
 
करण
तैतिल नामकरण प्रात: 7.55 तक तदुपरान्त गरादि करण रहेंगे।
 
चंद्रमा
सम्पूर्ण दिवारात्रि वृश्चिक राशि में रहेगा। वृश्चिक राशि चन्द्रमा की नीच राशि है।
 
ग्रह मार्गी-वक्री
बुध वक्री सायं 6.35 से।
 
व्रतोत्सव
गुरुवार को प्रदोष व्रत है।
 
शुभ मुहूर्त
उक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार गुरुवारको अनुराधा नक्षत्र में प्रसूति स्नान, नामकरण, अन्नप्राशन, हलप्रवहण एवं विपणि-व्यापारारम्भ के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।
 
वारकृत्य कार्य
गुरुवार को सामान्यत: यज्ञ, हवन, प्रतिष्ठा, देवार्चन, नवग्रह पूजन, धार्मिक कार्य, विद्यारम्भ, नवीन, वस्त्रधारण व वाहन क्रय-विक्रय आदि विषयक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं।
 

Related Articles

Back to top button