ज्ञान भंडार

गुरु गोविंद सिंह की 350वीं जयंती पर होगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

ग्वालियर : युवा सृजन समिति ग्वालियर के तत्वावधान में दसवें गुरु गोविंद सिंह की ३५० वीं जयंती पर २६ नवंबर को फूलबाग मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में एकल गीत, सोलो गीत के अलावा पंजाब मंडली द्वारा नाटक का मंचन भी किया जाएगा। साथ ही बौद्घिक समागम भी होगा। जिसमें करीब ५ हजार यवुाओं के लिए नव दिशा देने का संकल्प लिया जाएगा। गुरु गोविदं सिंह के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके लिए गुरुवार को आयोजन स्थल पर भूमि पूजन किया गया।इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह की ३५० वीं जयंती पर गुरुद्वारे मे भी धार्मिक कार्यकमो का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button