उत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

गुलाम नबी आजाद ने कहा भाजपा सांप्रदायिक मसलों से ही जिन्दा

gulamकांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिक मसलों से ही जिन्दा है। उसके लोग लोकतंत्र का कत्ल करते हैं।

समान नागरिक संहिता, कैराना व मथुरा जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा वोटों के ध्रुवीकरण का खेल खेल रही है। यूपी चुनाव में छह महीने बचे हैं। अभी देखिए, वे ध्रुवीकरण के लिए क्या-क्या मुद्दे उठाते हैं।

लोकतंत्र इसलिए होता है ताकि सभी को अपनी बात कहने का मौका मिल सके लेकिन भाजपा ध्रुवीकरण में विश्वास रखती है। आजाद रविवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के रोजा इफ्तार में हिस्सा लेने आए थे। इसका आयोजन सिराज मेंहदी ने किया।
 
भाजपा कई साल बाबरी मस्जिद पर जिन्दा रही। धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। एक तरफ 80 प्रतिशत हैं दूसरी तरफ 20 फीसदी। ऐसे में चुनाव की क्या जरूरत है? देश इसलिए चल रहा है क्योंकि यहां के बहुसंख्यक हिन्दू एवं मीडिया सेकुलर है

Related Articles

Back to top button