स्पोर्ट्स
‘गेल आर्मी’ ने की छक्कों की फायरिंग, आते ही वन-डे में रच डाला नया इतिहास
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/Chris_Gayle_Six_Records_125482_730x419.jpg)
कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल बेशक वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने की बात कह चुके हों, लेकिन उनकी रनों की भूख अभी तक शांत नहीं हुई है। बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में गेल ने इसका सबूत भी पेश कर दिया। गेल ने इंग्लिश गेंदबाजों को बेहाल करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/Chris_Gayle_Six_Records_125482_730x419.jpg)
इस मैच में क्रिस गेल ने 129 गेंदों में 135 रनों की जोरदार पारी खेली। इसके साथ ही गेल के वन-डे करियर का 24वां शतक भी पूरा किया। इस दौरान क्रिस गेल के बल्ले से 12 छक्के और 3 चौके भी निकले।
गेल ने इस मुकाबले में वनडे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के मारने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गेल की इस तूफानी पारी में उनके बल्ले से कुल 12 छक्के निकले। हालांकि इसके अलावा भी कैरेबियाई टीम ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड सेट किया।
दरअसल गेल के अलावा वेस्टइंडीज के 7 अन्य खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया। इसकी बदौलत कैरेबियाई टीम ने वन-डे की एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
सिर्फ गेल ही नहीं बल्कि टीम के बल्लेबाजों ने मैदान पर छक्कों की बारिश कर दी। गेल के बाद दूसरे नंबर पर उतरे डेरेन ब्रावो ने 4 छक्के जड़े और तीसरे नंबर पर उतरे एश्ले नर्स ने 3 छक्के जड़े। जबकि शाइ होप, कैम्पबेल, हेटमायर और देवेंद्र बिशू ने एक-एक छक्का जड़ा।
एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज – इंग्लैंड के खिलाफ – 23 छक्के (2019)
न्यूजीलैंड – वेस्टइंडीज के खिलाफ – 22 छक्के (2014)
इंग्लैंड – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ – 21 छक्के (2018)
दक्षिण अफ्रीका – भारत के खिलाफ – 20 छक्के (2015)
वेस्टइंडीज – इंग्लैंड के खिलाफ – 23 छक्के (2019)
न्यूजीलैंड – वेस्टइंडीज के खिलाफ – 22 छक्के (2014)
इंग्लैंड – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ – 21 छक्के (2018)
दक्षिण अफ्रीका – भारत के खिलाफ – 20 छक्के (2015)