![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/09/gomti-river-front_1496991668.jpeg)
उत्तर प्रदेश
गोमती रिवर फ्रंट में अनियमितता के कारण तीन अभियन्ता निलंबित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर गोमती रिवर फ्रंट में अनियमितता के कारण तीन अभियन्ताओं को तत्कालिक प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव सुरेश चन्द्रा ने बताया कि तत्कालिन मुख्य अभियन्ता शारदा सहायक काजिम अली, तत्कालिन अधीक्षण अभियन्ता शारदा सहायक कमलेश्वर सिंह तथा तत्कालिन अधिशाषी अभियन्ता शारदा सहायक एस.के. यादव के गोमती रिवर फ्रंट में गम्भीर अनियमितता बरतने के कारण निलंबित कर दिया गया है।