राष्ट्रीय

गोवा : समुद्र तट पर मिला युवती का अर्धनग्न शव, पुलिस जांच में जुटी

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ 0_1452496476पणजी: उत्तरी गोवा के अरम्बोल समुद्र तट पर अर्धनग्न हालत में एक युवती का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पेरनेम पुलिस चौकी के इंस्पेक्टर देवेंद्र गड ने कहा, ‘शुक्रवार रात अरम्बोल तट पर एक युवती का शव बरामद हुआ। हम उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं कर पाए हैं। उसकी उम्र 20 साल से कुछ ही ज्यादा लगती है। वह भारतीय है।’ उन्होंने कहा कि अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

गड ने कहा कि शव अर्धनग्न हालत में मिला था और शुरुआती जांच में पाया गया है कि युवती को गुरुवार की रात एक कमरे पर पार्टी के बाद तट पर तीन लड़कों के साथ देखा गया था। पुलिस उन तीन लड़कों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिन्हें लड़की के साथ देखा गया था।

अधिकारी ने कहा, ‘ऐसी संभावना है कि लड़की नशे की हालत में नहाने गई होगी। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वजह का पता अब तक नहीं चल पाया है।’

 

Related Articles

Back to top button