ज्ञान भंडार

ग्रह दोष हो सकते है आपकी बीमारी का कारण, जानिए किस ग्रह के कारण कौन सी बीमारी

ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति के जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संबंध सभी 9 ग्रहों से सीधा जुड़ा हुआ होता है। कुंडली में जब भी कोई ग्रह शुभ फल देता है तो व्यक्ति को हर काम में उसे सफलता दिलाता है। वहीं अगर कुंडली में ग्रह अशुभ है तो व्यक्ति के काम में तरह-तरह की बाधाएं आने लगती है। अशुभ ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को तरह-तरह की बीमारियां भी घेर लेती हैं। आइए जानते हैं आपको कौन सा ग्रह अशुभ होने पर आपको किस तरह की बीमारियां हो सकती है।

सूर्य- कुंडली में सूर्य के अशुभ फल देने पर व्यक्ति को आंखों और सिर से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं।

चंद्रमा- कुंडली में चंद्रमा के अशुभ प्रभाव से व्यक्ति को कफ और पेट से संबंधित बीमारियां घेरने लगती हैं।

मंगल- मंगल का प्रभाव लाल रंग पर सबसे ज्यादा होता है इसलिए कुंडली में मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को खून से संबंधित बीमारियां ज्यादा होने लगती है।

बुध- अगर आपकी कुंडली में बुध ग्रह अशुभ प्रभाव डालता है तो आपको दांतों और नसों से संबंधित बीमारियां हो सकती है।

गुरु- गुरु की अशुभता से व्यक्ति को सांसों से जुड़ी हुई बीमारियां होने लगती है।

शुक्र- शुक्र ग्रह संपन्नता और वैभव का कारक ग्रह है। इसके अशुभ होने पर व्यक्ति एक साथ कई बीमारियों से पीड़ित होने लगता है।

शनि- जिस जातकों की कुंडली में शनि ग्रह अशुभ होते हैं उनको पेट से संबंधित बीमारियां घेर लेती हैं।

राहु- कुंडली में राहु के अशुभ होने पर व्यक्ति को बार-बार बुखार होता है।

केतु- कुंडली में अगर केतु ग्रह ठीक नहीं है तो व्यक्ति को हड्डियों से संबंधित बीमारियां होने लगती है।

Related Articles

Back to top button