घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें पैदा करती हैं, सुख-शांति और समृध्दि
![घर की दीवारों पर लगी तस्वीरें पैदा करती हैं, सुख-शांति और समृध्दि](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/04/s0painting-1497777189.jpg)
घर कि रौनक किसे पसन्द नहीं है, हर इंसान यही चाहता है कि उसके घर कि रौनक कभी खत्म न हो। उसके घर में जो भी मेहमान आये, तो उसके घर कि तारीफ जरूर करे। इस वजह से वह अपने घर को हमेशा सजा कर रखता है। घर को सजाने के लिए वह तस्वीरों का भी सहारा लेता है। जो कि एक प्रकार से सही भी है। आज हम आपसे इसी विषय को लेकर चर्चा करने वाले हैं, यहां पर हम जानेंगे कि आखिर कैसे हम दिवारो पर तस्वीर लगा कर घर में सुख शांति बना सकते हैं, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, वह तस्वीर कौन सी है, जो मानव जीवन में सुख-शांति का संचार करती है।
1. सकारात्मक ऊर्जा के लिए घर की दीवारों पर हंसते हुए बच्चों की तस्वीरे लगाएं।
2. घर में कभी हिंसक जानवरों की तस्वीर ना लगाएं। ऐसी तस्वीरें इंसान के अंदर गुस्से को बढ़ाती हैं।
3. आप घर में घोड़ों और कुत्तों की तस्वीरें लगा सकते हैं। ये तस्वीरें आपको शक्ति और तरक्की प्रदान करती हैं।
4. घर में कभी भी बहते हुए पानी या झरने की तस्वीरें ना लगाएं। इससे घर में पैसों की तंगी आती है।
5. घर के किसी भी कमरे में युद्ध या महाभारत की तस्वीरे ना लगाएं। ऐसा करने से घर में झगड़े होते हैं।