दिल्ली

घर के बाहर मर्सडीज में लड़की को गोली मारी, गेट पर खड़ी मां ने सुनी फायरिंग की आवाज; लापता फ्रेंड पर मर्डर का शक

simran03_1482311660नई दिल्ली.नजफगढ़ में 17 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मंगलवार को दोस्तों के साथ लंच के लिए राजौरी गार्डन गई थी। घर लौटते वक्त एक के साथ किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ। आरोप है कि मर्सडीज जब घर के बाहर पहुंची थी तो दोस्त शुभम उसे गोली मारकर फरार हो गया। लड़की की मां उस वक्त बेटी का इंतजार कर रही थी। उन्होंने गोली की आवाज सुनने का दावा किया है। लाइसेंसी पिस्टल से हुआ मर्डर…
 
– डीसीपी (साउथ वेस्ट) सुरेंद्र कुमार ने बताया, ”घटना के बाद से शुभम और उसका परिवार फरार है, केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तारी के बाद मर्डर की असली वजह साफ होगी।”
– सूत्रों के मुताबिक, लड़की और शुभम के बीच दोस्ती थी। मंगलवार को वह अपने दोस्त योगेश के साथ मर्सडीज लेकर लड़की के घर पहुंचा था। जहां से तीनों लंच करने के लिए गए थे।
– लड़की ने घर पर बताया था कि वह शाम 7.30 तक लौट आएगी, लेकिन देरी हुई तो मां ने उसे फोनकर वजह पूछी। लड़की ने गुस्से में कहा, ‘‘मैं आ जाऊंगी, जल्दी क्या है, साढ़े नौ तक आ जाऊंगी।’’
 
शुभम और लड़की के बीच हुई कहासुनी
– पुलिस के मुताबिक, राजौरी गार्डन से नजफगढ़ आते वक्त तीनों ने द्वारका में शॉपिंग की। इसके बाद शुभम और लड़की के बीच झगड़ा हुआ।
– जब गाड़ी घर के बाहर पहुंची तो योगेश उन्हें अकेले में बात करने के लिए छोड़कर गाड़ी से उतर गया। तब योगेश की लाइसेंसी पिस्टल गाड़ी में थी।
– इसके कुछ देर बाद ही शुभम ने कार में रखी पिस्टल से लड़की को गोली मारी और मौके से भाग निकला।
 
लड़की की मां बोली- मैंने गोली की आवाज सुनी
– मां ने पुलिस को बताया, ”मैंने कार को आते हुए देखा। लड़की का एक फ्रेंड बाहर निकलकर चला गया। बेटी और दूसरा लड़का कार में रह गया। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनी। मैं कार की तरफ भागी तो देखा कि बेटी खून से लथपथ पड़ी है और उसका फ्रेंड गायब था।”
– मां ने बताया कि घटना के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
 
क्या कहना है पुलिस का?
– पुलिस ने बताया कि रात 9.36 पर गोली चलने की सूचना दी गई। इसके बाद डीसीपी खुद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कार और हथियार जब्त किया।
– डीसीपी के मुताबिक, लड़की नजफगढ़ के दीपक विहार में फैमिली के साथ रहती थी। शुभम कुछ नहीं करता था, जबकि योगेश प्रॉपर्टी डीलिंग करता है।

Related Articles

Back to top button