अद्धयात्म
घर में लगाएं यह फेंगशुई का घोड़ा, किस्मत पकड़ेगी रफ्तार


– घोड़े को हमेशा लोकप्रियता के क्षेत्र में रखना चाहिए। इसे बागुआ यानी दक्षिण दिशा में रखा जा सकता है। साथ ही इसे कॅरियर की दिशा यानी उत्तर में भी रखा जा सकता है।
– घर में इसकी तस्वीर रख सकते है, जबकि ऑफिस में इसे प्रतिमा के रूप में रखा जाना लाभदायक होता है।
– घोड़ा फेंगशुई में आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखना चाहिए। इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाना चाहिए जिसमें इसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो।
– यदि आप निश्चित दिशा में घोड़े को नहीं रख पा रहे हैं तो घोड़े का मुंह खिड़की या दरवाजे की ओर करके रखें।
– अगर इसे बेडरूम में रख रहे हैं तो यह जोड़े में होना चाहिए, एकल नहीं।