राज्य

चचेरे भाइयों से पत्नी के अवैध संबंध के शक में चाचा की हत्या, लोहे की रॉ़ से किया हमला

घुमाण. गांव पेजोचक्क में चचेरे भाइयों के अपनी पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से उनके पिता यानी अपने चाचा का कत्ल कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चचेरे भाइयों से पत्नी के अवैध संबंध के शक में चाचा की हत्या, लोहे की रॉ़ से किया हमला
मृतक अवतार सिंह की पत्नी गुरमीत कौर (60) ने बताया कि वह और उसका पति अवतार सिंह घर के पिछले हिस्से में बने कमरे के बाहर सोए हुए थे। शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे अंधेरी चलने से उनकी नींद टूट गई। तभी उसने देखा कि उसके जेठ का लड़का बलदेव सिंह हाथ में लोहे का टकुआ पकड़ कर उनके सामने खड़ा है। इससे पहले कि वह और उसका पति कुछ समझ पाते बलदेव ने टकुए से तीन वार उसके पति पर किए और वह लहुलुहान होकर चारपाई पर ही गिर पड़े। जब उसने शोर मचाया तो शोर सुन कर उसके दोनों बेटे गए। इसके बाद बलदेव हथियार समेत फरार हो गया।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

अवतार सिंह के बेटों ने बुरी तरह से जख्मी अवतार सिंह को घुमाण अस्पताल पहुंचायां, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरमीत ने आरोप लगाते बताया कि उसके जेठ के लड़के बलदेव को शक था कि उसके बेटों के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी के चलते बलदेव सिंह पहले भी उनके परिवार के साथ झगड़ा कर चुका है। उसे कई बार समझाया भी, लेकिन वह परिवार के साथ अकसर झगड़ा करता था। इसी रंजिश में उसने अपने चाचा को मौत के घाट उतार दिया।
डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर हरिशरण शर्मा एसएचओ घुमाण यादविंदर सिंह ने कहा कि मौका-ए-वारदात की जांच पड़ताल की गई है। मृतक अवतार सिंह की पत्नी के बयानों पर आरोपी बलदेव सिंह के खिलाफ अपने चाचा की हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button