उत्तर प्रदेशलखनऊ

चलती कार में महिला से गैंगरेप

wamenलखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगरा में कल रात एक महिला से चलती कार में गैंग रेप का मामला सामने आया है। महिला को आरोपियों ने पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में झाडिय़ों में फेंककर भाग गये। महिला ने चार लोगों पर आरोप लगाया है।अस्पताल में भर्ती करा दिया। होश आने पर महिला ने बताया कि गांव के ही चार युवक कल शाम छह बजे उसे जबरन घर के बाहर से गाड़ी में डालकर ले गए। सुनसान इलाके में ले जाकर ने चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद झाडिय़ों में फेंक कर भाग गये। इन लोगों ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया है। अब उसका मेडिकल कराया जा रहा है।पुलिस अभी रंजिश में युवकों के ऊपर आरोप लगाने की बात कह रही है। पुलिस का कहना है कि महिला जिन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगा रही है, उनके परिवार के बच्चे के अपहरण में उसके पति के साथ बहनोई समेत अन्य जेल में हैं। समझौते को बच्चे के परिवार पर दबाब बनाया जा रहा था। सीओ सदर ने बताया कि महिला चार युवकों पर दुराचार का आरोप लगा रही है। इस मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button