अद्धयात्मजीवनशैली

चार राशियों के जीवन में खुशियां लाएगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिष : शास्त्रों के अनुसार 21 जून 2020 को सूर्यग्रहण लगने वाला है। चार राशियां ऐसी हैं जिनके लिए सूर्यग्रहण खुशखबरी लेकर आयेगा। इनके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस खगोलीय घटना को लेकर सभी के मन में जिज्ञासा है। यह ग्रहण देश व दुनिया के लिए कई अर्थों में निर्णायक साबित हो सकता है। सूर्य ग्रहण से 16 दिन पहले चंद्र ग्रहण था और 14 दिन बाद भी चंद्र ग्रहण लगेगा। 30 दिन के अंतर में तीन ग्रहणों का संयोग बहुत प्रभावी एवं फलदायक माना जा रहा है। सूर्य ग्रहण के बाद सृष्टि में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक तौर पर उथल-पुथल मच सकती है लेकिन यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम के संकेत भी दे रहा है।

मेष : इस राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण धन प्राप्ति के योग बना रहा है। उनके रुके हुए कार्य अब पूरे हो सकते हैं। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे, नए कार्य आरंभ होंगे। विवादों से बचे रहना ही श्रेष्ठ होगा। मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं।

सिंह : इस राशि के जातकों के लिए अब कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। उनके जीवन में मकान, वाहन की प्राप्ति हो सकती है। घर में नया सदस्‍य आ सकता है। हालांकि वाहन चलाने में सावधानी बरतना होगी।
कन्या : सूर्यग्रहण कन्या राशि के लिए भी शुभ साबित होगा। रोजगार के साधन प्राप्त होंगे। मन खुश रहेगा। रुका कार्य पूरा होगा। संपत्ति मिलने के भी योग हैं।


मकर : इस राशि के जातकों के लिए अब चिंता का दौर समाप्त होने जा रहा है। मांगलिक कार्यों का समय आ रहा है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। जीवन में उन्नति होगी। धन की प्राप्ति होगी।


इस बार का सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र में मिथुन राशि पर होगा। इसका प्रभाव एक तरह से मिलाजुला रहेगा। आंधी, तूफान, भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका है। देशों के बीच युद्ध की भी स्थिति बन सकती है। सूर्यग्रहण के प्रभाव से देश व दुनिया में पड़ोसी राष्ट्रों के आपसी तनाव, अप्रत्यक्ष युद्ध, महामारी, किसी बड़े नेता की हानि, राजनीतिक परिवर्तन, हिंसक घटनाओं में इजाफा, आर्थिक मंदी आदि पनपने के संकेत हैं। जहां तक भारत की बात है, विश्व में भारत का प्रभाव बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button