अन्तर्राष्ट्रीय
चीन का अतिशक्तिशाली सुपरकंप्यूटर, प्रति सेकंड एक लाख अरब गणनाएं कर सकेगा
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/07/l_super-computer-1469684445.jpg)
बीजिंग। चीन के वैज्ञानिक अब एक एेसी मशीन तैयार कर रहे हैं जिससे वह महाशक्तिशाली सुपरकंप्यूटर बना सकेंगे। इसे आने वाले युग का सुपरकंप्यूटर बताया जा रहा है।
यह सुपर कंप्यूटर प्रति सेकंड एक लाख अरब गणनाएं करने में सक्षम होगा। रिसर्चर्स ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नेशनल सुपर कंप्यूटर सेंटर के उप निदेशक मेंग जियांफेई ने बताया कि केंद्र नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ डिफेंस टेक्नोलॉजी (एनयूडीटी) के साथ मिलकर एक्सास्केल सुपरकंप्यूटर का निर्माण कर रहा है।
एक्सास्केल कंप्यूटिंग ऐसी कंप्यूटिंग प्रणालियों से संबंधित है, जो प्रति सेकंड एक अरब का अरब गुना गणना करने में सक्षम होती हैं। मेंग ने कहा कि हमारा उद्देश्य कंप्यूटर को 2020 तक प्रति सेकंड असीमित गणना करने में सक्षम बनाना है।