अन्तर्राष्ट्रीय

चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता को बीमारी के कारण किया रिहा

बीजिंग। नोबेल शांति पुरस्कार विेजेता ल्यू  शियाबो को पेरोल पर छोड़ दिया गया है। दरअसल उनकी यह रिहाई उपचार के लिए की गई है। दरअसल उन्हें लीवर कैंसर की बीमारी है और अब लास्ट स्टेज पर उनका उपचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2009 में अव्यवस्था फैलाने के मामले में ल्यू को 11 वर्ष का कारावास दिया गया था।चीन की जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता को बीमारी के कारण किया रिहामगर अब उनकी केवल तीन वर्ष की सजा और बची थी। ऐसे में उनके समर्थक मांग कर रहे थे कि उन्हें रिहा कर दिया जाए। उनकी ओर से उनके वकील ने मीडिया को जानकारी दी। ल्यू को लोकतांत्रिक सुधारों के लिए जाना जाता है। वे काफ निडर अभियान करते थे और अपने प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया था।

ये भी पढ़ें: सुपरस्टार सलमान खान ने चलाई साइकिल

नोबेल पुरस्कार दिए जाने के दौरान ओस्लो में जो समारोह हुआ उसमें उनके स्थान पर खाली कुर्सी रखी गई थी। ल्यू ऐसे तीसरे व्यक्ति में शामिल है जिन्हें उनकी ही सरकार द्वारा जेल भेजा गया और इस अवधि में उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया। गौरतलब है कि ल्यू के समर्थकों ने चीन के अधिकारियों के रवैये की निंदा की थी।

Related Articles

Back to top button