अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात व्यक्तियों की मौत

IndiaTv434f0b_Accident1दस्तक टाइम्स/एजेंसी :  बीजिंग: मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक तिपहिया वाहन दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं। यह दुर्घटना कल उस समय हुयी जब शानगचेंग काउंटी के संजीओडोंग गांव के झी नाम का एक ग्रामीण एक मालवाहक तिपहिया वाहन चला रहा था। उसके साथ वाहन में नौ अन्य लोग भी सवार थे। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन दीवार से टकरा गया।

झी सहित छह लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी। सरकारी समाचार एजेन्सी शिन्हुआ ने बताया है कि तीन अन्य व्यक्तियों का इलाज किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button