अजब-गजब
चीन में नई दुल्हन के साथ ससुराल में किया जाता है ऐसा काम, जानकर हिल जायेगा दिमाग
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/yt_2681357_835x547-m.jpg)
चीन में होने वाली शादियों में एक अलग तरह का रस्म करवाई जाती है। यह परंपरा एक लंबे समय से चली आ रही है, जिसमें दुल्हन के साथ छेड़खानी की जाती है। इस रस्म को बा-क़ायदा रस्म कहते हैं। इस रस्म में दुल्हा-दुल्हन के साथ मज़ाकनुमा छेड़खानी की जाती हैं। चीन में जो मॉडर्न वेस्टर्न स्टाइल में जो शादियां होती है, उसमें दुल्हा-दुल्हन के साथ उनकी सखियां भी छेड़खानी और हंसी-मजाक करती हैं।
![](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2019/02/yt_2681357_835x547-m.jpg)
यह रस्म बहुत पुरानी है सदियों से यह चली आ रही है। उस समय इस रस्म को कुछ अलग तरह से किया जाता था। लेकिन, अब बदलते समय में इस रस्म को सिर्फ मजाक के लिए किया जाता है। शादी में आएं मेहमान इस रस्म को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आते हैं।
चीन के एक जिले में इस रस्म से जुड़ा एक फॉक सान्ग भी है, जिसे इस तरह से गाया गया है कि पहले उसके हाथों को देखों फिर उसके पैरों को निहारों तब कहीं जाकर उसको नजर भर निहारों …इस तरह से इस गाने को चीन भाषा में गाया गया है।
रस्म के इतिहास के बारे में देखा जाए तो यह बताता है कि पुराने जमाने में चीन के लोगों की शादी कम उम्र में हो जाती थी। जिस वजह से उन्हें सेक्स के बारे में इस रस्म के दौरान बताया जाता था। लेकिन आज के समय में ऐसा कुछ नहीं है, इसे परंपरा को निभाने के लिए किया जाता है।
दुल्हा-दुल्हन को बंधे हाथों से सेब खाने को देना इसी रस्म का हिस्सा है। इस रस्म से पहले दुल्हे के परिवार से कॉन्ट्रेक्ट साइन करवा लिया जाता है। जिसमें लिखा होता है बिना लड़की के इजाजत के आप उसे छू नहीं सकते हैं और न आप उसे ड्रिंक पिलाने के लिए जबरदस्ती कर सकते हैं।