अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में भूकंप में मृतकों की संख्या हुयी 600 के करीब

earth-quakeबीजिंग। दक्षिण-पश्चिम चीन में 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के जोरदार झटके के कारण मरने वालों की संख्या आज करीब 600 हो गयी। वहीं, भूस्खलन होने से कृत्रिम रूप से बनी झील के कारण बाढ़ के खतरे को देखते हुए 4200 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। युन्नान प्रांत में रविवार को आए भूकंप के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित लुडियान काउंटी में 504 और क्वीओजिया काउंटी में 72 लोगों की जान जाने के साथ मृतकों की संख्या 589 हो गयी है। 49.6 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी की मात्रा के साथ झील में पानी बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इसकी वजह से लुडियान और क्वीओजिया की सीमा के करीब निउलान नदी के निचले इलाके में रहने वाले 4200 लोगों को हटाया गया है। बैरियन लेक रिस्पांस के प्रभारी सन हुयीकुन ने कहा कि ऊपरी इलाके में नदी के प्रवाह में बाधा आ गयी है। लुडियान के लोंगटूशन टाउनशिप से 8.2 किलोमीटर दूरी पर भूस्खलन की वजह से नदी का प्रवाह बाधित हुआ है। भूकंप की वजह से करीब 2400 लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button