चुनाव के दौरान भाजपाईयों में हाथापाई, टूटी मेज और कुर्सियां
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/10/bjp-logo-5623ce60e8cf8_exlst.jpg)
![bjp-logo-5623ce60e8cf8_exlst](http://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/10/bjp-logo-5623ce60e8cf8_exlst.jpg)
हंगामे के बाद चौपाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। चौपाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए प्रताप पंवार, मनोज, ऋतु शटाईक, धमेंद्र, मंगत राम शर्मा, देवदत्त शर्मा, रामानंद शर्मा, नरेंद्र चौहान, रामानंद चौहान, जगबत चौहान, प्रेमलता बेस्टा आदि 11 दावेदारों ने अपने नाम सामने रखे। चुनाव प्रभारी रविंद्र चौहान ने बैठक में किसी एक के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की।
नौ दावेदार पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तंगड़ाईक को दोबारा अध्यक्ष बनाने पर सहमत हो गए थे। इस बीच महासू के जिला महामंत्री शशी दत्त ने शिमला के पार्षद शैलेंद्र चौहान के साथ बहस व हाथापाई शुरू हुई। शशी दत्त के समर्थकों ने भी शैलेंद्र चौहान के साथ बहस व हाथापाई की है। गर्म माहौल को देखकर चुनाव प्रभारी रविंद्र चौहान ने चुनाव को स्थगित कर दिया है।
‘शैलेंद्र चौहान चुनाव के दौरान भेदभाव कर रहे थे। भाजपा मंडल चौपाल के चुनाव में शैलेंद्र की कोई नियुक्ति नहीं है। रोकने पर शैलेंद्र ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद समर्थक भड़क गए और माहौल गरमा गया।’-शशी दत्त, भाजपा महासू जिला महामंत्री
यह व्यक्ति यहां से विधानसभा का भाजपा टिकट चाहता है और पार्टी में ऊपर तक पहुंच होने की धौंस देता है। सीमा मेहता ने कहा कि मंडल अध्यक्ष ऊपर से न थोपा जाए। बूथ अध्यक्षों की सहमति के बाद ही मंडल अध्यक्ष को चुना जाए, जबरन थोपे गए मंडल अध्यक्ष को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।