अजब-गजब

चेकअप के लिए गई थी गर्भवति महिला स्कैन देख उड़ गए होश….

कहा जाता है कि इंसान की जिंदगी में कब क्या हो जाए। इसके बारे कुछ नहीं कहा जा सकता है। आज आपको एक ऐसा ही मामला बता रहे है। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। मामला इंगलैंड का है। जहां एक गर्भवती (प्रेग्नेंट) महिला रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पीटल गई थी। लेकिन जब चिकित्सकों ने महिला के पेट को स्कैन किया तो उनके होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार महिला का नाम, नाओमी फिंडले बताया जा रहा है।चेकअप के लिए गई थी गर्भवति महिला स्कैन देख उड़ गए होश....

जिसने साल 2017 में एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया था, चौंकाने वाली बात यह थी की बच्ची का दिल सीने से बाहर धड़क रहा था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब डिलीवरी से पहले जब चिकित्सकों ने महिला का सोनोग्राफी किया। चिकत्सक भी उस समय हैरान रह गए.

जब बच्चि अपने दिल के साथ खेल रही थी। हालांकि शुरूआत मे चिकित्सक नहीं समझ पाए आखिर वह क्या है। लेकिन जब गहराई से पता किया तो उनके सारा माजरा समझ में आ गया। इसद दौरान चिकित्सकों ने महिला से कहा था कि बच्चे का बचना बेहद ही मुश्किल है।

हालांकि इसके लिए महिला की डिलवरी कराई गई। और बच्ची को गर्भ से बाहर निकला गया। और चिकित्सकों ने बच्ची का ऑपरेशन कर उसके दिल को सीने मे सही से फिट कर दिया। वहीं चिकित्सक भी इसे चमत्कार मान रहे थे।

मामले को लेकर चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची के बार में पहले ही परिजनों को बता दिया गया था कि उसका बचना मुश्किल है। लेकिन कोशिश कामयाब हो गई और बच्ची के दिल को सही तरीके से रिस्टोर कर दिया गया है। वही बच्ची की हालात में भी सुधार है।

Related Articles

Back to top button