राज्यराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में नन से सामूहिक दुष्कर्म

gangrapeरायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके में एक 45 वर्षीय नन के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अधिकारियों के मुताबिक इलाके में ईसाई समुदाय द्वारा संचालित एक चिकित्सा केंद्र पर नन बेहोशी की हालत में मिलीं। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे और हाथ बांधे हुए थे। रायपुर जोन के महानिरीक्षक जीपी सिंह ने बताया कि नन ने दो लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना बयान बदलते हुए कहा कि उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सिंह ने कहा कि नन हादसे की वजह से बदहवास है। वह कुछ भी बोलने में स्थिति नहीं है इसलिए महिला पुलिस कर्मी उनसे पूछताछ कर रही हैं। पीडि़ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि दो लुटेरे मिशनरी में पहुंचे थे और उन्होंने नकदी की मांग की थी। लेकिन जब नन ने कहा कि वहां कोई नकदी नहीं है। तब उन्होंने इस अपराध को अंजाम दिया।

Related Articles

Back to top button