ज्ञान भंडार

छत्तीसगढ़ के सिर पर सज गया उपलब्धियों का ताज

shivaksh_sahu_and_yashi_pandey_20161020_104620_20_10_2016रायपुर (खेप्र)। कोलंबो में चल रही साउथ एशियन स्वीमिंग चैंपियनशिप में शिवाक्ष साहू ने रजत पदक जीतकर प्रदेश को पहला अंतरराष्ट्रीय पदक दिला दिया है। शिवाक्ष ने 200 मीटर आईएम इवेंट में रजत पदक हासिल किया। नेशनल चैंपियनशिप में 3 पदक जीतने पर उसे टीम में जगह मिली।

यशी पांडे महिला चैलेंजर क्रिकेट ट्रॉफी टीम में

छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम की हरफनमौला खिलाड़ी यशी पांडे को चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया

ग्रीन टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई का यह टूर्नामेंट 22 अक्टूबर से बड़ौदा में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के आधार पर इंडिया टीम चुनी जाएगी।

लंबे समय तक रहने वाले टॉप-10 सीएम में रमन

इधर देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले टॉप-10 नेताओं की सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने बुधवार को स्थान पा लिया। अब तक दसवें स्थान पर 12 साल 317 दिन असम के मुख्यमंत्री रहे बिमला प्रसाद का नाम था। 19 अक्टूबर को डॉ. रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के 12 साल 317 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही बिमला प्रसाद की जगह वे टॉप-10 सूची में शुमार हो गए हैं।

वैसे देश में सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के नाम है। वे 23 साल 137 दिनों तक इस पद पर रहे थे। भाजपा के मुख्यमंत्रियों में सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड रमन के नाम ही दर्ज है। कुछ महीने पहले उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ते हुए यह कीर्तिमान कायम किया था।

Related Articles

Back to top button