मनोरंजन

जंजीर की रिमेक कोई नही बना सकता :प्रियंका चोपड़ा

pcमुंबई।दस्तक ब्युरो बॉलीवुड की देसी गर्ल और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि जंजीर का रिमेक कोई नही बना सकता है। अपनी आने वाली फिल्म जंजीर की रिमेक के प्रमोशन केसिलसिले में सोनी टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक बड़े अच्छे लगते है में पहुंची प्रियंका चोपड़ा ने कहा..किसी की मजाल नही जो जंजीर की रिमेक को कोई नही बना सके1जंजीर अपूर्व लाखिया की पसंदीदा फिल्म थी और उन्होंने इसे अपने नजरिये से बनाया है। देसी गर्ल ने कहा..जंजीर एक कल्ट कलासिक फिल्म थी1मै इस फिल्म में माला का किदार निभा रही हूँ जो पूर्व में जया मैम ने निभाया था1मै इस फिल्म में गुजराती एनआरआई युवती का किरदार निभा रही हूँ। आप सब इस फिल्म को जरूर देखें। इस दौरान राम चरण तेजा भी प्रियंका के साथ मौजूद थे।  उल्लेखनीय है कि अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी जंजीर वर्ष1973 में प्रदर्शित अमिताभ बच्चन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म जंजीर की ही रिमेक है। इस फिल्म में तेलगु फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के पुत्र राम चरण तेजा ने अमिताभ वाली भूमिका निभायी है जबकि शेर खान .प्राण. की भूमिका संजय दत्त और जया भादुड़ी का किरदार प्रियंका चोपड़ा ने निभाया है।

Related Articles

Back to top button