स्पोर्ट्स

जडेजा ने किया ऐसा रन आउट, आ गई धोनी की याद!

रांची (ईएमएस)। धोनी के घरेलू मैदान हो,और भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का ज्रिक नहीं आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। तीसरे टेस्ट के दूसरे शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची टेस्ट के दूसरे दिन कुछ ऐसा हुआ जिससे सभी को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।

ये भी पढ़ें:-  इंडियन वेल्स: वावरिंका के सामने होंगे पाब्लो

जडेजा ने किया ऐसा रन आउट, आ गई धोनी की याद!

ये भी पढ़ें:- बैडमिंटन: स्विस ओपन में भारतीय चुनौती हुई समाप्त, प्रणॉय को मिली हार

पहली पारी में जब ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट गिर चुके थे, तब रवींद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे और स्टीव स्मिथ के साथ जोश हेजलवुड क्रीज पर थे। तभी स्मिथ ने दो रन लेने की कोशिश की, लेकिन राहुल ने गेंद पकड़कर जडेजा की ओर थ्रो किया। जडेजा ने भी गेंद लपक कर बिना स्टंप की ओर देखे हुए हेजलवुड को रन आउट किया। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अनोखे विकेटकीपिंग के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। धोनी ने कई बार स्टंप की ओर बिना देखे इस तरह का रन आउट किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button