राष्ट्रीयलखनऊ

जनता को काम चाहिए, सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा: शरद यादव

sapa_ sharadलखनऊ। जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव ने कांग्रेस और भाजपा को सास व बहू की संज्ञा दे दी। बुधवार को यहां सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए जदयू नेता कहा कि इन दोनों दलों को गंगा में प्रवाहित कर देना चाहिए। शरद यादव ने कहा कि पहले जो प्रधानमंत्री थे वह कुछ बोलते ही नहीं थे, लेकिन अब जो प्रधानमंत्री हैं वो सिर्फ बोलते हैं। शरद यादव ने कहा कि जिसकी सरकार हो उसको काम करना चाहिए, बोलना कम चाहिए। उन्होंने नाम लिए बगैर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तो नींद में भी बड़-बड़ करता रहता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को काम चाहिए और सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा। शरद यादव ने मोदी के क्लीन इंडिया मिशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक दिन झाड़ू लगाकर देश को स्वच्छ नहीं किया जा सकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास करना होगा। गंगा सफाई अभियान को निशाना बनाते हुए शरद ने कहा कि उन्होंने कहा कि गंगा की सफाई कोई सरकार नहीं कर सकती है। इसे जनता ही साफ कर सकती है। ऐसे में मोदी को सपने दिखाने की बजाय काम करने पर ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Back to top button