अजब-गजबमनोरंजन

जन्मदिन विशेष: माधुरी से रोमांस कर रातों-रात बने थे स्टार, बस एक चूक से हिट हुए सलमान

पहली ही फिल्म में तब्बू, उसके बाद माधुरी दीक्षित जैसी बड़ी अभिनेत्री से ऑनस्क्रीन रोमांस कर जो अभिनेता रातों-रात स्टार बन गए थे, आज उन्हीं का जन्मदिन है। जन्मदिन विशेष: माधुरी से रोमांस कर रातों-रात बने थे स्टार, बस एक चूक से हिट हुए सलमान

इनका नाम है एक्टर और निर्माता संजय कपूर। संजय कपूर का जन्म 17 अक्तूबर 1965 को मुंबई के चेंबूर में हुआ था। बड़े भाई अनिल कपूर, बोनी कपूर के अलावा इनके पिता सुरिंदर कपूर भी फिल्म निर्माता थे। इनकी शादी एनआरआई महीप संधू से हुई है और दो बच्चे हैं।

संजय कपूर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1995 में फिल्म प्रेम से तब्बू के अपोजिट की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस किया था। 

संजय कपूर की जिंदगी में सबसे बड़ा बूम तब आया, जब इन्हें एक फिल्म ने रातों-रात स्टार बना दिया। ये फिल्म थी ‘राजा’, जिनमें इनके अपोजिट थीं, माधुरी दीक्षित। हालंकि इस फिल्म के बाद संजय एक हिट फिल्म के लिए तरस गए।

उन्हें हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता वह सफलता नहीं मिली जो उनके बड़े भाई अनिल कपूर को मिली। फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे में संजय नेगेटिव किरदार में नज़र आये। एक साइको पति का किरदार दर्शकों को पसंद आया।

 

अजय देवगन स्टारर फिल्म क़यामत में संजय कपूर ने एक आतंकवादी का किरदार निभाया, जिसे आलोचकों ने काफी सराहा। संजय कपूर ने बतौर निर्माता तीन फिल्मों का निर्माण किया। इनमें से फिल्म तेवर में भतीजे अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा नज़र आये थे, फिल्म ज्यादा नहीं चली, लेकिन सराहना मिली।

क्या आप जानते हैं कि इनकी एक चूक के कारण ही अभिनेता सलमान खान सुपरहिट हुए। दरअसल, फिल्म ‘तेरे नाम’ में सलमान खान की जगह संजय कपूर को फिल्म में राधे के लीड रोल के लिए साइन किया गया था। 
उस वक्त अनुराग कश्यप ‘तेरे नाम’ को डायरेक्ट करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से संजय कपूर के साथ बात नहीं बनी और उन्हें रिप्लेस कर सलमान को फिल्म में साइन किया गया। सलमान के करियर में ये फिल्म मील का पत्थर साबित हुई।

 

Related Articles

Back to top button