अजब-गजब

जन्मदिन विशेष: सौ करोड़ क्लब की क्वीन है दीपिका पादुकोण

deepika-padhukon-568b4e394d6e7_lबॉलीवुड में दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री के तौर पर शुमार की जाती है जिन्होंने फिल्म उद्योग में अ
पने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी है। दीपिका पादुकोण का जन्म पांच जनवरी 1986 को हुआ।
दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण देश के मशहूर बैटमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। वर्ष 2006 में प्रदर्शित कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से दीपिका ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की।वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम से दीपिका ने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दीपिका ने दोहरी भूमिका निभाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट शाहरूख खान थे। शाहरूख, दीपिका की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। साथ ही फिल्म भी सुपरहिट साबित हुईं।

इस फिल्म के लिये दीपिका को फिल्मफेयर की ओर से सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अभिनेत्री deepika-padhukon-568b4e8653cf8_lका पुरस्कार दिया गया। वर्ष 2008 में दीपिका की बचना ऐ हसीनो प्रदर्शित हुयी। इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी रणबीर कपूर के साथ थी। फिल्म टिकट खिड़की पर औसत सफलता ही हासिल कर सकी। इसके बाद दीपिका की ‘चांदनी चौक टू चाइना’ और ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

वर्ष 2010 में दीपिका पादुकोण के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म हाउसफुल प्रदर्शित हुयी। साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दीपिका पादुकोण एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही। हालांकि इसी वर्ष प्रदर्शित फिल्म खेले हम जी जान से लफंगे परिन्दे और ब्रेक के बाद टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म दम मारो दम में दीपिका पादुकोण ने आइटम नंबर ..’दम मारो दम मिट जाये गम’ ..के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म कॉकटेल दीपिका के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस पिल्म में दीपिका की जोड़ी सैफ अली खान के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनdeepika-padhukon-568b4edd9741f_lय के लिये दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित भी की गयी। वर्ष 2013 दीपिका के करियर के लिये सबसे बेहतरीन वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष दीपिका की ‘रेस 2’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई और सभी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 100 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई की।

दीपिका पादुकोण की वर्ष 2014 में हैप्पी न्यू इयर और फाइडिंग पेनी प्रदर्शित हुई। हैप्पी न्यू ईयर ने 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। दीपिका की वर्ष 2015 में पीकू, तमाशा और बाजीराव-मस्तानी प्रदर्शित हुयी है। बाजीराव-मस्तानी टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर चुकी है।

Related Articles

Back to top button