ज्ञान भंडार
जबलपुर में ट्रक पलटने से 11 मजदूरों की मौत, 50 घायल,
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/03/accident21_1490599217.jpg)
जबलपुर. यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर चरगवां के पास सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। करीब 50 लोग घायल हो गए। बाद में घायलों को ले जा रही एम्बुलेंस भी पलट गई। हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। इस मामले में मंगलवार को ट्राइवर और वाहन मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फार्म हाउस पर काम करने जा रहे थे सभी मजदूर…
-हादसे की खबर सुनकर स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन ने जबलपुर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। मामले में लापरवाही से गाड़ी चलाने वाले चालक के साथ वाहन मालिक पर भी मामला दर्ज किया गया है।
-एडिशनल एसपी सूरज वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह चरगवां से मजदूरों को एक लोडिंग वाहन में बैठाकर भेड़ाघाट स्थित सब्जियों के फार्महाउस में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था।

-इसी दौरान वाहन नुनपुर की ढलान पर अनियंत्रित होकर लगभग 20 फुट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन व्यक्तियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
-पुलिस के मुताबिक, ट्रक में सवार 50 लोग घायल हुए हैं। इन्हें उपचार के लिए जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और सुखसागर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मरने वाले ज्यादातर मजदूर नीची गांव के निवासी हैं।
-मरीजों की स्थिति की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे मंत्री जैन ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।
-कलेक्टर महेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक के परिजन को विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत न्यूनतम एक-एक लाख रुपए, गभीर घायलों को 50 हजार रुपए, जबकि मामूली घायलों को रेड क्रॉस सोसायटी की तरफ से 10-10 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को निशुल्क उपचार किया जाएगा।
-एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि लोडिंग वाहन में लोगों को बैठाकर ले जाया जा रहा था। लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले चालक के साथ वाहन मालिक के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

बाद में एम्बुलेंस भी पलटी, ड्राइवर की मौत
– इस हादसे में घायल लोगों को ले जा रही एम्बुलेंस भी नानाखेड़ी के पास पलट गई।

मणिपुर में भी 10 की मौत
– उधर, सोमवार तड़के मणिपुर में एक बस झरने में गिर गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हुए हैं।
– पुलिस के मुताबिक, हादसा सेनापति जिले में इंफाल-दीमापुर हाईवे पर हुआ।
– घायलों को असम राइफल्स माराम हॉस्पिटल समेत आसपास के कुछ और हॉस्पिटल्स में भर्ती किया गया है।