राष्ट्रीय

…जब यात्रियों को छोड़कर रवाना हो गया स्पाइस जेट का विमान

एजेंसी/ 17spicejet_17_05_2016मुंबई। कोच्चि एयरपोर्ट पर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कोच में बैठे हुए यात्रियों ने ऐसा नजारा देखा जिस पर उन्हें यकीन नहीं हुआ। सभी यात्री उस वक्त हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि मुंबई जाने वाली उनकी फ्लाइट टेक ऑफ करने के लिए रन वे पर चल रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक ये घटना शनिवार रात की है। स्पाइस जेट की फ्लाइट में कोच्चि से मुंबई की यात्रा कर रहे ‘कार्तिक रमानी ने बताया कि हमें मुंबई एयरपोर्ट पर 8.55 पर पहुंचना था लेकिन फ्लाइट डिपार्चर ही 8.10 पर हुआ।‘

सुबह करीब 7.50 बजे यात्रियों को बस में बिठाकर टर्मिनल से फ्लाइट तक पहुंचाया जा रहा था। उसी वक्त वहीं अचानक तेज बारिश होने लगी। ‘मैं आखिरी बस में था जिसमें करीब 40-50 यात्री सवार थे। बारिश के दौरान ही बस बीच में रुक गई और आधे घंटे तक वही रही।‘

यात्रियों को अपने सामने दो विमान दिखाई दे रहे थे जिनमें बोइंग 737 और छोटा Q400 विमान था। इन विमानों को चेन्नई जाना था। सभी यात्री बस के चलने का इंतजार कर रहे थे। हमनें देखा कि हमारा एयरक्राफ्ट चलने लगा, लेकिन हमें विश्वास था का हमारा एयरक्राफ्ट हमें छोड़ जाएगा नहीं।

थोड़ी देर बाद बस छोटे एयरक्राफ्ट की तरफ बढ़ी और ड्राइवर ने बस के दरवाजे खोले। यात्रियों ने बस से उतरकर ग्राउंड क्रू को अपने बोर्डिंग पास दिखाए। लेकिन क्रू ने बताया कि फ्लाइट पहले ही रवाना हो चुकी है। तभी बोइंग 737 भी चलने लगा जिससे नाराज यात्री चिल्लाने लगे। यात्रियों का गुस्सा देखकर घबराया हुआ ग्राउंड क्रू अधिकारियों को कॉल करने लगा।

कार्तिक ने बताया कि आखिरकार फ्लाइट वहां 20 मिनट तक रुकी रही। इस गड़बड़ी से कमांडर को काफी गुस्सा आ गया। उसने फ्लाइट को ऑपरेट करने के साफ मना कर दिया। जिसके बाद क्रू ने बड़ी मुश्किल से उसे समझाया। आखिरकार फ्लाइट 10 बजे रवाना हुई।

 
 

 

Related Articles

Back to top button