ज्ञान भंडार

जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने गठित की नई टीम

jammu-bjp-56b0cfdfda4a3_exlstदस्तक टाइम्स एजेन्सी/ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श कर अपनी नई टीम का गठन कर दिया। नई टीम में भारत भूषण, कर्ण सिंह, सीवांग टुंडुप, मोती कौल, प्रमोद कपाही, युद्धवीर सेठी, ममता सिंह, रजनी सेठी और डा. द्राक्षा अंद्राबी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

डा. नरेंद्र सिंह, पवन खजूरिया और हरिंद्र गुप्ता को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। अशोक कौल प्रदेश महासचिव संगठन बने रहेंगे। मुनीश शर्मा को सभी मोर्चों के प्रभारी की अहम जिम्मेदारी मिली है।

इंजीनियर गुलाम अली खटाना, अनुराधा चाढ़क, असीम गुप्ता, विक्रम रंधावा, विजय शर्मा, सुनील गुप्ता, संजय बड़ू, राजिंद्र शर्मा और अनिल परिहार प्रदेश सचिव मनोनीत किए गए हैं।

इसके साथ चंद्र मोहन गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष और अरविंद गुप्ता को अतिरिक्त प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुनील सेठी प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व अरुण गुप्ता, बलवीर राम रतन, प्रो. वीरेंद्र गुप्ता, खालिद जहांगीर, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता और एसएस बिजराल प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किए गए हैं।

जयदेव रजवाल सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। रछपाल सिंह, सुरेश शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता और राजिंद्र गुप्ता को पार्टी कार्यालय प्रबंधन, नरेश डोगरा, अरुण छिब्बर, अली मोहम्मद मीर और प्रद्युम्न सिंह को प्रचार प्रबंधन का जिम्मा रहेगा।

सूरज सिंह, राकेश गुप्ता, अलताफ ठाकुर और जमयांज नागगेयाल को मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वीरेंद्रजीत सिंह को सेलों का प्रभारी बनाया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button