व्यापार

जल्‍द लॉन्‍च होगा होंडा सिटी का फेसलिफ्ट एडिशन

facelift_honda_city_car_12_01_2017नई दिल्ली। 2017 होंडा सिटी फेसलिफ्ट जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। टीवी कमर्शियल शूट के दौरान ली गई कुछ तस्वीरों के मुताबिक इसके नए एडिशन में काफी बदलाव किए गए हैं। नया लुक नई सिविक से प्रेरित है।

कार के फ्रंट ग्रिल में लगे क्रोम बार को मौजदूा मॉडल की तुलना में थोड़ा स्लिम किया गया है। इसे बढ़ाकर हेडलाइट तक ले जाया गया है। हेडलैंप क्लस्टर में भी थोड़े बदलाव किए गए हैं। नई सिटी में एलईडी डीआरएल भी लगा है।

फ्रंट लुक को पहले के मुकाबले ज्यादा शार्प बनाया गया है।2017 होंडा सिटी फेसलिफ्ट के पिछले हिस्से में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें एलईडी इंसर्ट के साथ टेललैंप लगाया गया है। रियर बंपर में भी बदलाव किया गया है। हालांकि साइड प्रोफाइल पहले जैसा ही है।

लेकिन 15-इंच के एलॉय ह्वील की जगह 16-इंच एलॉय ह्वील लगाया गया है।

इंजन में बदलाव नहीं

2017 होंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये कार 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आएगी।

पेट्रोल वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी के विकल्प होंगे। डीजल वर्जन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।

जोरदार प्रतिस्पर्धा

भारत में लॉन्च होने के बाद 2017 होंडा सिटी फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सियाज, फॉक्सवैगन वेंटो, ह्युंडई वेरना और हाल ही में लॉन्च हुई स्कोडा रैपिड से होगी। इनमें से ज्यादातर कारें भारतीय बाजार में सफल हैं।

 

Related Articles

Back to top button