राज्य

जाखड़ ने अध्यक्ष का पद संभाला, बोले- सुखबीर ने पुलिस को अपनी जागीर बना रखा था

चंडीगढ़. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए सुनील जाखड़ ने बुधवार सुबह अध्यक्ष का पद संभाल लिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद सुनील जाखड़ ने कहा, ये समय जश्न मनाने का नहीं, बल्कि काम करने का है। उन्होंने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि सुखबीर ने पंजाब पुलिस को अपनी जागीर बना रखा था। वह पुलिस की पगड़ी का रंग नीला करना चाहते थे, जो उनकी सोच को बताता है। पुलिस ने उनके आगे घुटने टेक रखे थे।
जाखड़ ने अध्यक्ष का पद संभाला, बोले- सुखबीर ने पुलिस को अपनी जागीर बना रखा था
 
चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह के दौरान सीएम अमरिंदर सिंह, मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्दू, आशा कुमारी, अंबिका सोनी और मनप्रीत बादल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े: कमर से नीचे पैंट और कसी शर्ट पहनने पर 400 पुलिसवालों को दिया गया नोटिस

– उल्लेखनीय है कि पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह थे, लेकिन सीएम बनने के बाद उन्होंने 12 अप्रैल को यह पद छोड़ा दिया था।

– इस दौरान आशा कुमारी ने कहा कि जाखड़ पार्टी को बूथ लेवल पर मजबूत करेंगे।
– उन्होंने कहा सरकार बनने पर पार्टी की ओर ध्यान कम हो जाता है पर जाखड़ में पार्टी को मजबूत करने की काबलियत है।
-वहीं, अंबिका सोनी ने कहा पंजाब में सरकार बनने से पार्टी का मनोबल बढ़ा है। इसे पार्टी दूसरे प्रदेशों में भी बढ़ाएगी।
– उन्होंने आगे कहा कि जाखड़ को बहुत अच्छी तरह से संगठन को मजबूत करने आता है, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर जाखड़ को बधाई।
– इस समारोह में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा और शमशेर ढुल्लो नहीं आए।

Related Articles

Back to top button