अद्धयात्म

जानिए आज के श्रेष्ठ चौघड़िए जो सफल बनाएंगे आपके शुभ कार्य

worship-56509d72ee52f_l10 दिसम्बर  को  2015 गुरुवार  है।  जानिए आज के श्रेष्ठ चौघड़िए  –
 
श्रेष्ठ  चौघड़िए
(जयपुर सूर्योदयानुसार): आज सूर्योदय से प्रात: 8.27 तक शुभ, पूर्वाह्न 11.02 से अपराह्न 2.55 तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 4.13 से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ  चौघड़िए  हैं एवं दोपहर 11.58 से दोपहर 12.40 तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।
 
राहुकाल
दोपहर बाद 1.30  बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
 
स्वस्ति
मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, गुरुवार, संवत्-2072, शाके-1937, हिजरी-1437, तदानुसार 10, दिसम्बर-2015, अनुराधा-नक्षत्र, सुकर्मा-योग, शकुनि नाम-करण, चन्द्रमा-वृश्चिक।
 
ग्रह स्थिति
सूर्य व शनि-वृश्चिक, मंगल-कन्या, बुध-धनु, गुरु-सिंह, शुक्र-तुला, राहु-कन्या व केतु-मीन।
योग विशेष: सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग रात्रि 12.24 तक।
 
व्रत-त्योहार
बाला जयंती, मेला पुरमण्डल देविकास्नान (कश्मीर में)।

Related Articles

Back to top button