अद्धयात्म

जानिए, इस बार 15 जनवरी को क्यों आ रही है मकर संक्रांति?

makar-sankranti1-1449462726इस बार मकर संक्रांति 14 की बजाय 15 जनवरी को मनाई जाएगी। जयपुर के ज्योतिषियों ने बताया कि सूर्य 14 जनवरी को अर्द्धरात्रि के बाद 1.26 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस कारण संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को सूर्योदय से सायंकाल 5.26 मिनट तक रहेगा। इससे पूर्व 2008 में भी 14 जनवरी को अर्द्धरात्रि बाद 12.09 मिनट पर सूर्य ने मकर राशि में प्रवेश किया था। आगे पढ़िए, क्यों बदली इस बार संक्रांति की तिथि

पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमते हुए प्रतिवर्ष 55 विकला या 72 से 90 सालों में एक अंश पीछे रह जाती है। इससे सूर्य मकर राशि में एक दिन देरी से प्रवेश करता है। करीब 1700 साल पहले 22 दिसंबर को मकर संक्रांति होती थी। फिर जनवरी तक तिथि खिसक गई। आगे पढ़िए, कब तक चलेगा यह क्रम।

 

2016 में संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी। फिर यह क्रम हर दो साल के अंतराल में बदलता रहेगा। लीप ईयर आने के कारण मकर संक्रांति 2017 व 2018 वापस 14 जनवरी को तथा साल 2019 व 2020 में 15 जनवरी को मनाई जाएगी। यह क्रम 2030 तक चलेगा। 

 

Related Articles

Back to top button