मनोरंजन

जानिए प्रियंका चोपड़ा ने क्या कर दिया ऐसा, जो ये वीडियो हो रहा है वायरल

गंगटोक। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो प्रिंयका चोपड़ा के एक इंटरव्यू का हिस्सा है। इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा अपने न्यू वेंचर के बारे में बात कर रही है। प्रियंका सिक्किम भाषा में बनी फिल्म पाहुअ मूवी की प्रोड्यूसर है। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा सिक्किम को लेकर एक ऐसी बात कह देती है जो तथ्यों से परे है। प्रियंका चोपड़ा कहती है कि उग्रवाद ने सिक्किम के कई लोगों को कष्ट पहुंचाया है। प्रियंका के इस बयान को लेकर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

जानिए प्रियंका चोपड़ा ने क्या कर दिया ऐसा, जो ये वीडियो हो रहा है वायरलसोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका को अपना नॉलेज दुरुस्त करने की सलाह दे रहे हैं। प्रियंका ने कहा था, सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर का छोटा राज्य है। इस राज्य की अपनी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है। कोई नहीं है जो वहां की फिल्में बनाएं। यह पहली फिल्म है जो उस क्षेत्र से आई है क्योंकि यह उग्रवाद से बहुत परेशान है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर हैं। सिक्किम को लेकर दिए गए बयान के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रियंका पर पलटवार किया। उनके वीडियो पर कई प्रतिक्रियाएं आई है।

#Big Bazaar में 10वीं पास के लिए 46,150 पदों पर निकली वैकेंसी, 48 हजार सैलरी

दोरजी तोबजोर ने लिखा, प्रियंका चोपड़ा कृपया अपने तथ्य सही कीजिए। सिक्किम में उग्रवाद कभी समस्या नहीं रहा। सिक्किम भारतीय यूनियन का सबसे शांत राज्य है। रजनी खाती ने लिखा, वह कितना होमवर्क करती है इससे पता चलता है! हमेशा सोचती है कि वह ब्यूटी विद ब्रैन्स है! ज्ञानेन्द्र राज प्रधान लिखते हैं,थोड़ा ज्ञान खतरनाक होता है! मैंने सुना है कि टूरिज्म डिपार्टमेंट ने उनकी कास्ट एंड क्रू के लॉजिस्टिक के लिए फंड दिया है।

यह कहना गलत है कि सिक्किम से किसी ने अभी तक फिल्म नहीं बनाई है। सोनम ताशी ग्याल्तसेन कहती है, यह दिखाने के लिए अच्छा उदाहरण है कि ज्यादातर भारतीय अपने देश के बारे में कितना जानते हैं। यह उनकी गलती नहीं है! यह इंडियन एजुकेशन सिस्टम है जिससे वह गुजरी है, जो इस क्षेत्र के बारे में ज्यादा नहीं बताता। कोई हैरानी नहीं है कि वह सिक्किम नहीं आई है।

Related Articles

Back to top button