जीवनशैली

जाने इस मंत्र के साथ राखी बांधने के लाभ, जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त कब

नई दिल्ली : सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है, रक्षा बंधन का त्योहार। इस बार 26 अगस्त को रक्षा बंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाईयों को उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। इसके साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी करती हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार रक्षा बंधन बांधने का शुभ मुहूर्त 11 घंटे 26 मिनट का है।

इस रक्षा बंधन पर बहनें सुबह 5:59 मिनट से शाम 17: 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। वहीं इस बार यह भी कहा जा रहा है कि, रक्षा बंधन के दिन इस बार भद्रा नहीं लग रहा है। इसलिए बहने शाम 5 बजकर 12 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। ज्योतिष के अनुसार रक्षा बंधन के दिन थाली सजाकर भाई की आरती उतारनी चाहिए। इस मंत्र के साथ रक्षा बंधन मनाई जाती है।
मंत्र : येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।
जिसका अर्थ, रक्षासूत्र से महान शक्तिशाली राजा बलि को बांधा गया था, उसी सूत्र से मैं तुम्हें बांधती हूं। हे रक्षे (राखी) तुम अडिग रहना। अपने रक्षा के संकल्प से कभी भी विचलित मत होना।

Related Articles

Back to top button