![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2018/10/rashiphal.png)
आज मेष राशि वालों का अकस्मात यात्रा का योग बन सकता है। वृष राशि के आईटी और मीडिया के जातक जॉब में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारम्भ कर सकते हैं। मिथुन राशि के लोग किसी नए कार्य को प्रारम्भ करने से बचने का प्रयास करें। सिंह राशि वालों के लिए जॉब में प्रमोशन का समय है। कन्या राशि वाले मां की भक्ति में लीन रहेंगे और साथ ही नवरात्र में माता की पूजा में व्यस्त रहेंगे। तुला राशि वालों को दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। कुंभ राशि वाले लाभ की प्राप्ति के लिए बहते जल में कोयला प्रवाहित करें। मीन राशि वालों के लिए आज विवाह की बात जुबां पर आएगी और यह प्रस्ताव फाइनल हो सकता है।
मेष:- आज का दिन मिश्रित फलदायी है। गणेशजी आज आपको वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सूचना देते हैं। आप अपने छुपे हुए शत्रुओं से संभलकर रहें। रहस्यमयी बातों में आज आपकी रुचि रहेगी तथा आकर्षण अधिक रहेगा। प्रवास में बाधाएं आ सकती हैं। आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करें। आध्यात्मिक सिद्धियों के प्राप्त होने के योग हैं।
वृषभ:- आज का दिन शुभफलदायी है। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। परिजन तथा निकट के लोगों के साथ अधिक समय बीतेगा। सामाजिक जीवन में आप सफलता और यश प्राप्त कर पाएंगे। विदेश से या दूर से अच्छे समाचार मिलने के योग हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। वैवाहिक जीवन का सुख मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होगा।
मिथुन:- आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। सुखमय प्रसंग बनेंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। स्त्री मित्रों के साथ भेंट होगी। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यर्थ उग्रता टालने का प्रयास करें, नहीं तो कार्य बिगड़ सकता है। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा।
कर्क:- आज के दिन अपने काम में थोडी सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए, यह दिन उचित नहीं है। पेट का दर्द, विशेषकर पाचन संबंधि परेशानियों से आप परेशान हो सकते हैं। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है। अधिक कामुकता आपके अपमान का कारण न बने, इसका विशेष ध्यान रखें।
सिंह:- आपका दिन शुभ फलदायी होगा। घर में वाद-विवाद का वातावरण ना हो, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ ऐसी घटना हो सकती है, जिससे आपके दिल को तकलीफ हो सकती है। नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वस्थ मन से निद्रा नहीं आएगी। आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव कर सकते हैं। नौकरी करनेवालो को नौकरी की चिंता हो सकती है।
कन्या:- आज आपको किसी भी कार्य में बिना सोचे-समझे हिस्सा लेने से गणेशजी मना करते हैं। साथियों के साथ समय अच्छा बीतेगा। भावनात्मक संबंधों के प्रति आप नरम हो जाएंगे। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। भाई-बहनों से लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों का आप सामना कर पाएंगे।
तुला:- आज आपका दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज नए कार्यों का प्रारंभ करना आपके लिए हितकर नहीं है। आज आप संबंधों में औपचारिकता रखें, नहीं तो मनमुटाव होने की आशंका है। सांयकाल में आर्थिक लाभ होगा। परिजनों के साथ वाद-विवाद में न उतरें। किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर आज निर्णय न लें।
वृश्चिक:- आज का दिन सामान्य बीतेगा। तन और मन की प्रसन्नता रहेगी तथा सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी। परिजनों के साथ आनंद-उल्लास में समय व्यतीत होगा। मित्रों, स्नेहीजनों से उपहार मिलने से मन अति प्रसन्न होगा। प्रियजनों के साथ हुई भेंट सफल रहेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आनंददायक प्रवास की संभावना है। उत्तम वैवाहिक सुख कि अनुभूति होगी।
धनु:- आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज हर कार्य को करते समय सोच-समझकर फैसला लें। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। स्वभाव में उग्रता तथा आवेश होने के कारण किसी से विवाद न हो, इस बात का विशेषरुप से ध्यान रखें। वाणी एवं बर्ताव में संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। कोर्ट-कचहरी में सावधानी से कदम उठाएं।
मकर:- आज सामाजिक कार्यों से आपको लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधियों के साथ हुई भेंट आपके लिए लाभदायी सिद्ध होगी। विवाह के प्रश्नों पर आज कम प्रयास से सफलता मिल सकती है। शुभ प्रसंगो का आयोजन होगा। स्त्रियों एवं पुत्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी वस्तु को खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। शेयर-सट्टे में आर्थिक लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य के विषय में कुछ चिंता रहेगी।
कुंभ:- आज आपकी शारीरिक और मानसिक स्थति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। जो की आपके लिए आनंददायी रहेगी। कार्यालय में साथ काम करने वालें भी आपको सहयोग देंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मित्रों और परिजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास कर सकेंगे। आज दिनभर के कार्य संपन्न होने में सरलता का अनुभव होगा और उन कार्यो से लाभ भी होगा।
मीन:- आज का दिम मिश्रित फलदायी होगा। आज उच्च अधिकारी के साथ संबंधों में दरार न पड़े, इसका ध्यान रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता हो सकती है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद को टालें। वैचारिक स्तर पर नकारात्मकता को दूर करें तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यह प्रवास सफल भी होगा। व्यापारीवर्ग को व्यापार में अवरोध आने की आशंका है।