अन्तर्राष्ट्रीयब्रेकिंग

जापान में गर्मी का कहर, एक हफ्ते में हुईं 65 मौतें, 22 हजार से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

जापान में लू से एक हफ्ते के भीतर 65 मौतें हो चुकी हैं। वहां अभी भी भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए मंगलवार को लू को प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कई स्थानों पर गर्मी का स्तर बेहद ज्यादा है। लू का शिकार हुए 22 हजार से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें बुजुर्ग लोगों की संख्या ज्यादा है। 

टोक्यो में कई दिन से पारा 40 बना हुआ है। जापान सरकार ने लोगों को कहा कि वह एसी का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। खासकर बुजुर्ग लोगों को ध्यान रखने की ज्यदा जरूरत है। देश के 50 फीसदी स्कूलों में ही एसी लगी है। ऐसे में बच्चों को भी गर्मी से बचाने की कोशिश की जा रही है। शहर में सड़के ठंडी रहे इसके लिए वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है। डॉक्टरों ने भी लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। 

Related Articles

Back to top button