फीचर्डराष्ट्रीय

जापान से बड़ी डील, अब दौड़ेगी बुलेट ट्रेन

bullet trainनई दिल्ली: भारत दौरे पर आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में सांझी प्रैस कॉन्फ्रैंस हुई। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में दोनों नेताओं के बीच आपसी सहमति के तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। वहीं, दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन समेत कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए गए। पहला समझौता- बुलेट ट्रेन: 503 किलोमीटर लंबे मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 300 किमी की रफ्तार से बुलेट ट्रेन दौड़ाने की योजना है। जापान ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए करीब 90 हजार करोड़ रुपए की फंडिंग का ऑफर दिया है। जापान की एजेंसी जीका के मुताबिक मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन चलाने के लिए 98 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है। दूसरा समझौता- भारत आने पर वीजा ऑन अराइवला: भारत सभी जापानी लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल को 1 मार्च 2016 से शुरू करेगा। इसके बाद अब जापान से आने वाले पर्यटक और अन्‍य लोग भारत आकर वीजा ले पाएंगे। यह इलेक्ट्रॉनिक वीजा सुविधा से अलग होगी। पीएम मोदी ने इसका ऐलान किया और कहा कि दोनों देशों के बीच इस सुविधा का काफी लाभ मिलेगा।
तीसरा समझौता- भारत-जापान परमाणु करार: भारतीय विदेश सचिव एस। जयशंकर कि भारत और जापान के बीच परमाणु समझौते पर करार हुआ है। इसमें कानूनी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। दोनों देशों के बीच परमाणु सहयोग पर सहमति बनी है। चौथा समझौता-भारत,जापान रक्षा विनिर्माण करार: सुरक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश एक दूसरे के करीब आए हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा विनिर्माण को लेकर करार किया गया है। इसके साथ ही मलाबार में भारत-अमेरिका के सेनाओं के संयुक्त अभ्यास में जापान की सहभागिता जारी रहेगी। सामरिक क्षेत्र में इसका लाभ मिलेगा। पांचवां समझौता- पूर्वोत्तर में सड़क निर्माण: जापान, भारत से साथ मिलकर पूर्वोत्तर (चीन से सटी सीमा पर) में सड़क का निर्माण करेगा। इससे इस क्षेत्र में भारत की ताकत बढ़ जाएगी। अभी तक भारत की ओर से इस इलाके में सड़कें आदि बेहतर नहीं हैं। जबकि, चीन ने बिल्कुल सीमा तक उच्च स्तरीय सड़कें बना ली हैं। इनमें एयरपोर्ट आदि भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button