अद्धयात्म
जिनके हाथ में होती हैं ये लकीरें उनको मिलता है राजयोग का सुख

जीवन में राजयोग का सुख बहुत ही कम लोगों को मिलता है। जिन लोगों की कुंडली में राजयोग होता है उन्हें हर काम में सफलता मिलती है। समुद्रशास्त्र के अनुसार जिनकी हथेली में कुछ खास तरह के निशान होते हैं उन्हें राजयोग का सुख मिलता है। ऐसे लोग नेता, जज, अधिकारी, राजदूत आदि बनते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ लकीरों के बारे में।

ऐसे लोगों को राजयोग का सुख मिलता है जिनकी हथेली के बीचों बीच घोड़ा, मटका या मीनार का निशान बनता है। साथ ही जिस किसी का माथा चौड़ा और बड़ा होता है वह जीवन में उच्च पदों पर आसीन होता है।
जिन लोगों के हथेली पर चक्र, कमल का फूल, रथ जैसे निशान बने हुए होते हैं उनके जीवन में हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
वहीं कुछ लोगों के हथेली में तलवार, पर्वत और हल का निशान बनता है उनके जीवन में कभी भी धन का अभाव नहीं रहता है। ऐसे लोगों के हर निर्णय सही होते हैं।
अगर मणिबंध रेखा से शनि रेखा मध्यमा उंगली तक जाकर मिले तो ऐसे व्यक्ति राजसुख भोगने का अधिकारी होता है।
जिस किसी की हथेली में त्रिशूल का निशान बना हो वह व्यक्ति अपने राज्य का उच्चाधिकारी होता है।
अगर हथेली में गुरु, सूर्य पर्वत उच्च हो, शनि और बुध रेखा सीधी हो तो ऐसा व्यक्ति विदेशों में अपनी सफलता के शिखर पर होता है।