जीवनशैली

जीवन में मन की गहराई से बनते हैं अनकहे और अनजाने रिश्ते

boy giving flower to girlजीवन में खून के रिश्तों और दोस्ती के अलावा भी कुछ अनकहे और अनजाने रिश्ते बन जाते हैं। इन रिश्तों को लंबे समय तक निभा पाना कठिन होता है। ये रिश्ते जब बनते हैं तो मन की गहराई से बनते हैं।
 
कई बार जाने-अनजाने में बिन कहे ऐसे रिलेशन बन जाते हैं जिनका कोई नाम नहीं। इनके बारे में न आपको पता चल पाता है और ना ही सामने वाले को। जैसे सफर करते हुए दो लोगों का मिलना, बात करना और हमेशा के लिए अच्छे फ्रेंड्स बन जाना या मुसीबत के समय किसी अनजाने व्यक्ति द्वारा मदद करना व हमेशा एक दूसरे को याद रखना। यह रिलेशन भी भुलाए नहीं जा सकतेक्योंकि इनमें कहीं न कहीं इंसानियत झलकती है।
 
गौर करने वाली बात यह है कि ऐसे रिलेशन अचानक ही बनते हैं, लेकिन जब बनते हैं और निभाए जाते हैं तो येदिल और मन की सच्चाई के रिश्ते कहलाते हैं। इन रिश्तों को हम खुद सोच-समझकर स्वीकार करते हैं इसलिए इन्हें अडॉप्टेड रिलेशन कहा जा सकता है। इन्हें हम एक्सेप्ट करने के साथ जिंदगीभर संभालने के लिए अडॉप्ट भी करते हैं।
अपने जीवन में हम कई तरह के रिश्ते निभाते हैं। जो अनजाने में बने रिश्ते होते हैं उन्हें निभाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे रिश्तों में सबसे खास बात यह होती है कि आपको सामने वाले के टैलेंट को समझना होगा। इसके बाद सोचिए कि आप क्या कर सकते हैं। जो आप कर सकते है वही करिए। अगर आप इस बात का इंतजार करेंगे कि लोग आपको समझकर आपके मुताबिक काम करेंगे तो ऐसा हर बार संभव नहीं है। अपनी समझदारी से आप ऐसे हालात पैदा कर सकते हैं कि दूसरा इंसान आपको बेहतर ढंग से समझ सके और इस रिश्ते को निभा सके। सामने वाले की जरूरतों और परेशानियों को जाने बिना अगर आप यह उम्मीद करते हैं कि वह हरदम आपके अनुसार चलता रहे, तो यह संभव नहीं। आप इन सब चीजों को समझ लेंगे तो आप रिश्ते को अपने मुताबिक ढाल सकेंगे।
 
 

Related Articles

Back to top button