अन्तर्राष्ट्रीय
जुमा दूसरी बार बने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/05/zaikab-juma.jpg)
प्रीटोरिया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने शनिवार को एक समारोह में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के मौके पर सैकड़ों विदेशी गणमान्य भी मौजूद थे। देश की राजधानी प्रिटोरिया स्थित यूनियन बिल्डिंग के अग्र प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया था जहां ‘शांति न्याय और सम्मान’ के लिए प्रार्थना की गई जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण प्रधान न्यायाधीश मोगोएंग मोगोएंग ने कराया। इसके बाद जुमा ने शपथ ग्रहण प्रमाण पत्र पर दस्तखत कर दिया और उन्हें दक्षिण अफ्रीका वायुसेना ने फ्लाई-प्लास्ट और एसए रक्षा बल ने 21 तोपों की सलामी दी। शपथ ग्रहण समारोह में करीब 47 देशों के गणमान्य मौजूद थे। इनमें राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के प्रमुख उप प्रमुख और पूर्व प्रमुख शामिल थे।