जेएनयू के कन्हैया लाल की तरह फेमस होने के लिए आप भी कर सकते हैं ये काम

फेमस होने के लिए
सफलता और लोकप्रियता, ये दोनों ही ऐसी चीज़े हैं जिन्हें आप दूसरों की राह पर चलकर हासिल नहीं कर सकते हैं। दूसरों की तरह बनकर या उनकी राह पर चलकर आप फेमस नहीं हो सकते। विराट कोहली, सचिन की राह नहीं चले और मोदी जी, अटल जी की राह पर नहीं चले। इन सभी ने अपना रास्ता खुद बनाया है और इसी तरह जेएनयू से फेमस हुए कन्हैया लाल ने भी अपना रास्ता खुद ही बनाया है।
कन्हैया कुमार एक वामपंथी छात्र संगठन के नेता हैं। जेएनयू स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी हैं। दोस्तों, देखा जाए तो इस देश में दो ही संगठन राजनीति कर रहे हैं, एक तो संघ और एक लेफ्ट वाले। कन्हैया जी लेफ्ट संगठन से जुड़े हैं और इसी वजह से उन्हें इतनी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है। इस संगठन से जुड़े लोगों को खूब मेहनत करनी पड़ती है जैसे खूब मीटिंग अटेंड करना, पर्चे चिपकाना, घूम-घूम कर कैंपेनिंग करना। जेएनयू की कैंपेनिंग काफी अलग होती है। यहां आपको दूसरे कैंपस की तरह आठ लोगों को अपनी जीप में बैठाकर पर्चे उछालने से नेतागिरि का सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता।