ज्ञान भंडार

जेलकर्मी के गले पर वार कर 11 कैदी दाहोद की उपजेल से फरार, एक पकड़ाया

दस्तक टाइम्स/एजेंसी- गुजरात:4_1447496565 दाहोद जिले के झालोद उपजेल से संतरी पर हमला कर 11 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने एक कैदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिदेशक पीसी ठाकुर ने बताया कि गुरुवार शाम को हुई इस घटना के बाद से ही कैदियों की तलाश जारी है। घायल हुए एक कैदी को घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
जेलकर्मी के गले पर वार कर भागे:
जेल से मिली जानकारी के अनुसार शाम के समय इन कैदियों ने जेल से भागने का प्लान बना रखा था। सभी कैदी दबे पांव जेल के दरवाजे तक पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने दरवाजे पर गश्त कर रहे जेलकर्मी के गले पर किसी धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया और दरवाजा खोलकर फरार हो गए। भागते समय एक कैदी गिरकर घायल हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य कैदियों की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button