उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेल से छूटे दुष्कर्मी ने की बहन के साथ दरिंदगी

एजेन्सी/ rape_1459518048लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में दलित महिला से दुष्कर्म के मामले कई साल बाद जेल से छूटे बदमाश ने अपनी चचेरी बहन से दरिंदगी की और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने लोकलाज का खौफ दिखाकर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज किया लेकिन, आरोपी को पकड़ नहीं सकी। 

सरोजनीनगर के अमौसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह रविवार शाम नित्यक्रिया के लिए खेत में गई थी। इस बीच चचेरा भाई आ धमका। दलित महिला से दुष्कर्म के मामले में कई साल जेल में बंद रहे चचेरे भाई को अनदेखा करके उसने घर की तरफ कदम बढ़ाए। 

बदमाश ने आवाज देकर रोका और मुंह दबाकर बाग में घसीट ले गया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म कर डाला। चंगुल से छूटी किशोरी अस्तव्यस्त हालत में घर लौटी और मां से लिपटकर रोते हुए आपबीती सुनाई। मां और भाई के साथ थाने पहुंची। 

आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा लिखाने पर भविष्य खराब होने और डॉक्टरी मुआयना में तमाम झंझट की बात समझाई और दुष्कर्म के प्रयास, धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की। 

किशोरी व उसकी मां ने बताया कि पुलिस ने दबंग आरोपी के घर दबिश देकर उसके भाई को हिरासत में लिया। थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास नहीं किए है। मां-बेटी ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है।

 
 

Related Articles

Back to top button