राष्ट्रीय

जोजिला टनलः न‌ित‌िन गडकरी पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

digvijay-54f3239ab787f_exlstकांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जोजिला दर्रा सुरंग परियोजना संबंधी ठेका मामले में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।

पार्टी का कहना है कि इस सुरंग परियोजना का 10,050 करोड़ रुपये का ठेका आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड को देना ‘उच्च स्तर पर भ्रष्टाचार का स्पष्ट मामला’ था।

पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय देख रहे गडकरी ने इस ठेके को देने में कथित रूप से सीवीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

हालांकि, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने भ्रष्टाचार के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सिंह के आरोप ‘पूरी तरह से गलत’ हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने पारदर्शी ई-टेंडर प्रणाली का पालन किया है।

उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि उनका पुत्र निखिल आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स में निदेशक था। सिंह ने दावा किया कि यह कितनी आश्चर्यजनक और अनसुनी बात है कि जम्मू-कश्मीर में इस विशाल परियोजना के लिए आईआरबी एकमात्र बोलीदाता थी।

सिंह ने आरोप लगाया कि आईआरबी के प्रमुख दत्तात्रेय म्हाइस्कर के साथ व्यावसायिक संबंध थे। दत्तात्रेय के पास गडकरी की विवादित कंपनी पूर्ति ग्रुप के शेयर थे।

Related Articles

Back to top button