फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

जौनपुर में रंगरेलियां मनाते पकड़े गए नौ जोड़े

jaunpur sex scandalजौनपुर: वाराणसी से सटे जौनपुर जिले में आज एक होटल में रंगरेलियां मनाते नौ जोड़ों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने सटीक मुखबिरी पर इस होटल को चारों ओर से घेर लिया। इसके कारण कोई भी भाग नहीं सका।जौनपुर के सराय ख्वाजा क्षेत्र के होटल ए-वन में पुलिस को लंबे समय से संदिग्ध मामलों की जानकारी मिल रही थी। आज दिन में करीब तीन बजे पुलिस की टीमों ने होटल पर छापा मारा। इस दौरान होटल के कमरों से नौ जोड़ों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। सभी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस ने होटल मालिक को भी हिरासत में लिया है। इसके साथ ही दस बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली हैं। ए-वन होटल सरायख्वाजा क्षेत्र के सिद़दीपुर, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास है। पुलिस पकड़े गए लोगों से पूछताछ में जुटी है। पकड़े गए जोड़ों में अधिकांश छात्र-छात्राएं हैं।

Related Articles

Back to top button