अद्धयात्म
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार रंगों का है बहुत महत्व, महिलाओं की लिपस्टिक से जानने कई राज…

अभी तक आपने सिर्फ इतना ही सुना होगा कि हथेली और माथे की रेखा, तिल आदि देखकर किसी के बारे में भी जान सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिपस्टिक के रंग से भी महिलाओं के बारे में जाना जा सकता है। ज्योतिषशास्त्र में रंगों का सेहत और व्यक्तित्व पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया है। उसके अनुसार लिपस्टिक के रंग को चुनना उस महिला की मनोदशा और सोच के बारे में बताती है। 

नारंगी कलर पसंद करने वाली महिलाओं पर सूर्य का प्रभाव रहता है। ऐसी महिलाएं कभी भी अपने अधिकार के साथ समझौता नहीं करती। सामाजिक कार्यों में इनका मन लगता है। कैरियर के प्रति यह काफी संजीदा होती हैं यही वजह है कि ऐसी महिलाओं को समाज और कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलता है।
न्यूड कलर और लिपग्लौस पसंद करने वाली महिलाओं पर चन्द्रमा का प्रभाव अधिक रहता है। ऐसी महिलाएं शांति पसंद होती हैं। इनके ऊपर आसानी से विश्वास किया जा सकता है क्योंकि छल कपट की भावना इनके अंदर नहीं होती है। प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने में इन्हें काफी वक्त लगता है क्योंकि जिम्मेदारियों से इन्हें डर लगता है।
जिन महिलाओं को गुलाबी रंग भाता है वह रोमांटिक होती हैं। इस रंग पर शुक्र का प्रभाव होता है। ऐसी महिलाओं की रूचि कलात्मक विषयों में होती है। इनका हृदय कोमल होता है। किसी के दुःख दर्द में यह पूरा साथ देती हैं। ऐसी महिलाओं का दांपत्य जीवन आमतौर पर खुशहाल होता है क्योंकि यह अपने परिवार के सदस्यों का पूरा ख्याल रखती हैं।
लाल रंग पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस रंग को पसंद करने वाली महिलाओं में जोश और उत्साह भरपूर होता है। ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की कला बखूबी जानती हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियां आने पर भी घबराती नहीं हैं बल्कि चतुराई और हिम्मत से परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेती हैं। इनमें नेतृत्व की अच्छी योग्यता होती है।