झलक आया जॉन सीना की गर्लफ्रेंड का दर्द, आखिरी समय तक देंगे साथ
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2017/02/john-cena-nikki-bella_1486122233.jpeg)
रॉयल रंबल के बाद सभी की नजरें रेसलमेनिया पर टिकी हुई हैं। 16 बार WWE चैपिंयनशिप अपने नाम कर चुके जॉन सीना का मुकाबला अंडरटेकर के साथ होने की पूरी संभावना बताई जा रही थी। सभी फैंस को इस महामुकाबले का इंतजार है।हालांकि अब जॉन सीने के लिए वक्त का ऊंट अब उलटी करवट बैठ गया है। जॉन सीना को अपना टाइटल ‘इलिमिनेशन चेंबर’ में 5 अन्य रेसलरों के खिलाफ दांव पर लगाना है। खबरों की माने तों सीना अपना खिताब नहीं बचा पांएगे।
दरअसल, WWE के पास सीना को लेकर कुछ और ही प्लान है। इस प्लान में उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला भी शामिल हैं। निकी काफी समय से चोटों और इंजरी के चलते अंदर-बाहर होती रहीं है। एक रेसलिंग न्यूजलेटर के मुताबिक सीना द मिज के कारण अपना खिताब गंवाएंगे।इसी के बाद जॉन सीना और द मिज का मुकाबला रेसलमेनिया में देखने को मिल सकता है। द मिज के साथ उनकी पत्नी मरीस और जॉन सीना के साथ उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला भी मैच में होंगी। यह एक मिक्स्ड टैग-टीम मैच होगा।
खबरों की मानें, तो कंपनी में अपनी आखिरी वक्त की ओर बढ़ रहीं निकी का यह अंतिम मैच होगा और इसके बाद वो WWE से रिटायर हो जाएंगे। सीना के भी फुलटाइम रेसलिंग से संन्यास लेने की खबरें जोरों पर हैं। ऐसे में निकी के लिए अपने साथी के साथ मैच जीतना एक बड़ी उपलब्धि होगी|