राज्य

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं, 28 लोग हुए स्वस्थ

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना से उबरकर 28 लोग स्वस्थ हुए। जबकि बुधवार सुबह तक कोरोना के 23 नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन, बोकारो से एक, चतरा से एक, धनबाद से दो, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से चार, गिरिडीह से एक,

हजारीबाग से एक, खूंटी से दो, लोहरदगा से एक, रामगढ़ से दो, साहेबगंज से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347246 गया है। जबकि अबतक टोटल 11818617 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 234 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 341883 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5129 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।

दूसरी ओर जहां राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। जबकि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 48है। तीन मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85373 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83737 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button